एन के जे पुलिस के व्दारा गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को थाने में बुलाकर की पूंछतांछ
एन के जे पुलिस के व्दारा गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को थाने में बुलाकर की पूंछतांछ
कटनी।। थाना एन के जे पुलिस स्टाफ के द्वारा क्षेत्र के गुण्डा ,निगरानी बदमाशों को थाने में तलब कर पूंछतांछ की गईं। समय – समय पर अपने अपने थाना क्षेत्र के गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को चैक किए जाने हेतु वरिष्ठ कार्यालयों से आदेश प्राप्त होते रहते हैं, इसी तारम्य में थाना प्रभारी एन के जे उप निरीक्षक नीरज दुबे के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में अलग – अलग पुलिस ठीम गठित कर गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाशों को थाने तलब कर गुण्डा बदमाश , निगरानी बदमाश की हाजरी ली गयी एवं गुण्डा बदमाश , निगरानी बदमाशों को अपराध न करने की सख्त हिदायत दी गयी।