छापे में मिला अमानक पन्नियों का जखीरा
पीसीबी ने उमरिया मुख्यालय स्थित असवानी डिस्पोजल पर की बड़ी कार्यवाही
(कमलेश यादव)
उमरिया। मुख्यालय के प्रमुख बाजार में स्थित आसवानी डिस्पोजल के द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के द्वारा अभी से कुछ देर पहले छापामार कार्यवाही की गई है, पीसीबी के कनिष्ठ वैज्ञानिक जी.के.बैगा ने बताया कि असवानी की दुकान से कई क्विंटल पन्नियां जब्त की गई है, फिलहाल उनकी जांच की जा रही है, पन्नियों की गुणवत्ता और उन्हें छाटने का काम फिलहाल मौके पर किया जा रहा है।
पूरे जिले में होती है सप्लाई
असवानी डिस्पोजल के संचालक पर आरोप थे कि उमरिया मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न ब्लाक मुख्यालयों व ग्रामीण क्षेत्रों में अमानक पन्नियों व डिस्पोजल की सप्लाई चोरी छुपे की जाती रही है, जबकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सहित नपा व जिला प्रशासन ने इस संदर्भ में कई बार प्रतिबंधित पन्नियों की बिक्री न करने की समझाईश असवानी सहित अन्य व्यापारियों को दी थी, बहरहाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौके पर जांच और कार्यवाही कर रहे है।
व्यापारी संघ का दबाव!
यह भी खबर आई कि स्थानीय व्यापारी बड़ी संख्या में अधिकारियों पर दबाव डालकर, जब्त माल को कम दर्शाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके लिए राजनैतिक और प्रशासनिक दबाव डालने का प्रयास भी किया जा रहा है।