छात्रों को वापस लाने एनएसयूआई ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
शहडोल। मध्यप्रदेश एनएसयूआई प्रभारी नितीश गौर एवं एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष मंजूल त्रिपाठी के निर्देश पर शहडोल एनएसयूआई द्वारा जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह व एनएसयूआई संगठन समन्यवक आशीष तिवारी के नेतृत्व में, यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित तरीके से भारत वापस लाए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन देते समय एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सौरभ तिवारी, शुभम सोंधिया, ऋषभ, अमन, प्रमोद, मयंक, लवकेश, निलेश, आयुष, शुभम, आशीष, कृष्ण, आयुष दुर्गेश, प्रिंस, सन्नी निखिल, अभिषेक, आशीष, अजय, सिमरन, श्रद्धा, निक्की, मानसी, क्रांति, आरजू, पायल, आशना, खुशी, उमा, अनामिका, अंकु, प्रियंका, गीता, शिवानी सहित काफी संख्या में एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।