माफिया का आतंक: चौकीदार हट को जेसीबी से तोड़, हुई शिकायत
शहडोल। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरतरा में स्थित शासकीय तालाब से सटे क्षेत्र में बने चौकीदार हट को अज्ञात तत्वों द्वारा तोड़ दिया गया है, यही नहीं तालाब की मेढ़ और उक्त शासकीय भवन को तोड़कर भू-माफिया कब्जा करने की फिराक में है, बीते दिवस हुई इस घटना की शिकायत सहायक संचालक, मत्स्योद्योग शहडोल के द्वारा सिटी कोतवाली में की गई है।
यह लिखा शिकायत में
सहायक संचालक द्वारा दी गई शिकायत में यह उल्लेख किया गया है कि बीते 35 वर्षाे से ग्राम गोरतरा में स्थित शासकीय तालाब में मछली बीज केन्द्र संचालित हैं। यहां विभागीय गतिविधियां जैसे मछली का उत्पादन व प्रतिवर्ष कृषकों को मछली बीज का वितरण किया जाता है, बीते 14 मार्च को अज्ञात तत्वों द्वारा शासकीय भवन तोड़ दिया गया। तथा तालाब की मेढ़ जेसीबी मशीन द्वारा काटकर, पानी निकाला जा रहा है, यही नहीं मध्यप्रदेश शासन मछुआ कल्याण के बोर्ड को नीले रंग से पोतकर, उक्त चौकीदार हट पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।