ड्यूटी से गायब और गंदगी बरकरार, अधिकारी पर गिरी गाज,उप स्वच्छता पर्यवेक्षक निलंबित

0

ड्यूटी से गायब और गंदगी बरकरार, अधिकारी पर गिरी गाज,उप स्वच्छता पर्यवेक्षक निलंबित
कटनी।। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए नगर निगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्तव्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता बरतने पर गुरूनानक वार्ड के उप स्वच्छता पर्यवेक्षक रतन परिहार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा म.प्र. सिविल सेवा नियमों के तहत की गई है। निगमायुक्त द्वारा 16 मार्च को किए गए निरीक्षण के दौरान गुरूनानक वार्ड के मुख्य बाजार, सब्जी मंडी और गोल बाजार क्षेत्रों में जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर पाए गए। इसके साथ ही सफाई मित्र निर्धारित ड्रेस कोड में नहीं मिले और संबंधित उप स्वच्छता पर्यवेक्षक भी मौके पर अनुपस्थित पाए गए। निलंबन अवधि के दौरान श्री रतन परिहार को स्वास्थ्य विभाग के कक्ष क्रमांक 36 में संलग्न किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
नई जिम्मेदारी सौंपी गई। गुरूनानक वार्ड की साफ-सफाई व्यवस्था का दायित्व अब उप स्वच्छता पर्यवेक्षक मोहम्मद इशहाक अरशद को सौंपा गया है, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल करने के उद्देश्य से निगमायुक्त तपस्या परिहार लगातार निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed