OMG …..जिले में कोरोना से आज हुई चौथी मौत @ संक्रमितों का आँकड़ा 400 के पार
(अनिल तिवारी)
शहडोल। जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढते जा रहा है, पुलिस और प्रशासनिक कर्मचारियों के बाद मुख्यालय सहित कोरोना महामारी जिले प्रमुख कस्बो सहित ग्रामीण क्षेत्र तक पहुंच गई है। बुधवार को कोरोना से संक्रमित 55 वर्षीय महिला की मौत हुई। कोविड-19 से मौत का जिले में यह चौथा मामला है, इससे पूर्व शहडोल मुख्यालय के गैंगमैन, गणेश मंदिर के समीप रहने वाली वृद्व महिला और ताम्रकार परिवार के बुजुर्ग की मौत मंगलवार को हुई थी, मेडिकल कॉलेज के डीन तथा कलेक्टर शहडोल ने आमजनो से सोशल डिस्टेंस के साथ ही मास्क, सेनेटाइजर का उपयोग करने की अपील की है, वही आवश्यकता पडने पर ही घर से निकलने की बातें कही है।
418 पहुंचा संक्रमितो का आंकडा
मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट के दौरान 38 संक्रमितो की पुष्टि हुई थी, वही बुधवार को पुन: 19 नये मामले सामने आने के बाद अब तक कुल संक्रमितो की संख्या का आंकडा 418 तक पहुंच चुका है। इधर बुधवार की दोपहर तक पुन: 23 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हे घर छोडा गया। जिले में स्वस्थ्य होने वालों की आंकडा 247 तथा एक्टिव मरीजों की संख्या 159 बताई गई है। इसके साथ ही अब तक 300 स्थानों को कंटेनमेंट एरिया के रूप में चिंहित किया गया, जबकि 135 को मुक्त कर दिया गया है। अभी 165 क्षेत्रों में प्रतिबंध लगा हुआ है।