30 को सूबे के मुखिया शिवराज का अनूपपुर आगमन @ होगा उपचुनाव का शंखनाद !
30 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री चौहान का अनूपपुर होगा आगमन – खाद्य मंत्री श्री सिंह
खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए
अनूपपुर/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री, मध्यप्रदेश शासन बिसाहूलाल सिंह ने आगामी 30 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनूपपुर आगमन के सम्बंध में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कमिश्नर शहडोल संभाग नरेश पाल, एडीजी शहडोल रेंज जी जनार्दन, कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, पुलिस अधीक्षक एम॰एल॰सोलंकी सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।