वीर शिरोमणि दुर्गादास की जयंती पर युवाओं ने निकाली तिरंगा थीम मे रैली
अनूपपुर। राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी के 384वीं जयंती के शुभ अवसर पर 13 अगस्त को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राठौर समाज के युवाओं के आव्हान में विशाल बाइक रैली का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे ग्राम हर्रि, बर्री, भगतबान्ध, सेंदुरी, मौहरी, पसला, रामपुर, अनूपपुर के हजारों नवयुवकों ने हिस्सा लिया, कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम हर्रि स्थित सुकमा कांड में शहीद हुए फौजी शोभनाथ राठौर चौक में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया, जहां राष्ट्र निर्माण के लिए शहीद के पदचिन्हों पर चलकर सर्वस्व न्यौछावर करने की युवाओं ने शपथ लेकर रैली का शुभारंभ किया,
इस बार वीर शिरोमणि दुर्गादास जी की रैली में तिरंगा थीम को भी सम्मिलित किया गया, राजेश डीजे व उनकी टीम ने भारत के नक्शे को अद्भुद तरीके से फूलों से सजाकर तिरंगा प्रस्तुत किया, जो मन मोह लेने वाला था, नगर भ्रमण उपरांत कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया,
कार्यक्रम में हजारों की तादाद में बाइक व युवा शामिल हुए जिनमे प्रमुख रुप से वरिष्ठों में रामखेलावन राठौर जी, समय राठौर, रजन जी, एडवोकेट बैजनाथ जी, दिनकर खैरवार, माधव जी, बिसाहूलाल जी, हीरालाल जी, बीर सिंह, छविलाल राठौर जी, एवं युवाओं में प्रमुख रूप से विजय जी, अजय राठौर, प्रभात राठौर जी, अनिल राठौर, ओमप्रकाश जी, विनोद , दीपक, संजू, अश्वनी जी, मोहन जी, मुकेश जी, राजेश जी, राहुल सिंह जी, तिलकधारी राठौर जी, थानु, भास्कर, अर्जुन, करन, आशीष, अतुल, देवेन्द्र, राजू, धर्मेंद्र, जितेंद्र, धर्मेंद्र, सतेंद्र,हेमंत, प्रदीप, गणेश, महेंद्र, प्रकाश, संतोष, शैलेन्द्र, जगन्नाथ, रविन्द्र, पालु, सम्मिलित हुए।

ज्ञानेन्द्र राठौर ने कहा कि राष्ट्रवीर दुर्गादास जी का राष्ट्र और हिन्दू समाज के लिये जो योगदान है उसे हमेशा स्मृति में रखकर उन्हें अपना आदर्श मानते हुए धर्म और समाज के एकीकरण और जागरण के लिए सदैव कार्य करते रहेंगे,