प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे भाजपाई @ 70वें जन्मदिन पर ,70 कार्यक्रमों का होगा आयोजन
भाजपा के सेवा सप्ताह का हुआ शुभारंभ –
शहडोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन 17 सितम्बर को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की ओर से किया जा रहा है। जिसे लेकर आज जिले के सभी मंडलों में संभागीय संगठन मंत्री श्याम महाजन के मागदर्शन में जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में कल सोमवार 14 सितम्बर को विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता कार्य किया गया, साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प दिलाकर लोगों को प्रधानमंत्री जी के जन आह्वान से जोड़ने का प्रयास किया गया। 
स्वच्छता अभियान के जिला कार्यक्रम प्रभारी संतोष लोहनी ने बताया कि आज शहडोल नगर मुख्यालय में कुल 70 सार्वजनिक स्थानों सहित जिले के सभी मंडलों में स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस बीच शहडोल भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वे कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि आज पूरा मंदिर परिसर साफ करना है वह भी अच्छे से। साथ ही जिस भाव और तन्मयता से वे खुद इस काम को कर रहे हैं उसकी लोगों के बीच काफ़ी सराहना हो रही है।
ये रहे उपस्थित –
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, विधायक जय सिंह मरावी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुपम अनुराग अवस्थी, जिला कार्यक्रम प्रभारी संतोष लोहानी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, शहडोल नगर अध्यक्ष सूर्यकांत निराला,अ जिला उपाध्यक्ष प्रकाश जगवानी, दौलत मनमानी, योगेंद्र चतुर्वेदी, रविंद्र वर्मा, अवनीश शुक्ला, संतोष रावत, मनीष गुप्ता, सावित्री सेन, नागेंद्र गोले, राज तिवारी, आकाश गुप्ता, सुनील मिश्र, प्रियम त्रिपाठी, अभिजीत मोहन भट्ट, नीरज, अंकेश, अमित सोनी, जवाहर कोल, गोपाल रत्नम, मनीष पांडे, बृजेंद्र बर्मन, मुकेश जेठानी, कृष्णा शुक्ला एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।