डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर शहडोल भाजपा ने जिले में चलाया वृक्षारोपण अभियान
अनिल तिवारी
शहडोल।भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व एवं कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री दीपक शर्मा की देखरेख में शहडोल भाजपा ने जिले के प्रत्येक बूथ में 23 जून दिन बुधवार को डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि के अवसर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया।
जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि शहडोल भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, जिला महामंत्री संतोष लोहानी, दीपक शर्मा एवं मनोज सिंह आर्मो खुद कई बूथों पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रमों में शामिल हुए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कहा कि डॉ॰ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धान्तवादी थे। डॉ॰ मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। उस समय जम्मू कश्मीर का अलग झण्डा और अलग संविधान था। वहाँ का मुख्यमन्त्री (वजीरे-आज़म) अर्थात् प्रधानमन्त्री कहलाता था। उस समय संसद में अपने भाषण में डॉ॰ मुखर्जी ने धारा-370 को समाप्त करने की भी जोरदार वकालत की थी। उनका सपना अब जाकर साकार हुआ है जो सच्चे अर्थों में उनके लिए श्रद्धांजलि है।
——————————
संभागीय मुख्यालय में भी हुआ आयोजन –
संभागीय मुख्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अमिता चपरा, जिला महामंत्री संतोष लोहानी, दीपक शर्मा, मनोज सिंह आ, जिला उपाध्यक्ष शीतल पोद्दार, संजीव सिंह ठाकुर, राकेश सैनी के अलावा कई अन्य जिला पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
