आज़ादी की 75 वीं वर्षगाँठ का अमृत महोत्सव पर मुस्लिम समाज ने निकाली तिरंगा यात्रा ,हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा शहर
आज़ादी की 75 वीं वर्षगाँठ का अमृत महोत्सव पर मुस्लिम समाज ने निकाली तिरंगा यात्रा ,हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा शहर

कटनी ॥ एक बार फिर कटनी जिला एकता की मिशाल पेश करते हुए एकता के रंग में रंगा रहा। मुस्लिम समुदाय ने तिरंगा यात्रा निकाली ,स्वतंत्रा दिवस के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द व देशभावना का नजारा देखने को मिला। आज़ादी की 75 वीं वर्षगाँठ का अमृत महोत्सव की अमृत बेला पर मुहर्रम इंतेज़ामियाँ कमेटी कंट्रोल रूम से विशाल तिरंगा बाइक रैली मुहर्रम इंतेज़ामियाँ कमेटी व पीर बाबा कमेटी अध्यक्ष तनवीर खान , हाजी अब्दुल कादिर मुन्ना भाईजान अध्यक्ष बक्फ बोर्ड कमेटी कटनी, अजहरुद्दीन खान अज्जु भाईजान ,शाहीन सिद्दीकी के नेतृत्व में निकाली गई। रैली में नगर पालिक निगम नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष पाठक भी शामिल हुए साथ ही भाजपा की महापौर प्रत्याशी एवं पूर्व पार्षद ज्योति दीक्षित विनय दीक्षित की भी उपस्थिति रही। रैली मिशन चौक ,आज़ाद चौक होकर वापस मिशन चौक होते हुए बरगवां, हाऊसिंग बोर्ड, कलेक्ट्रेट ,झिंझरी होते हुए पीर बाबा में सम्पन्न हुई । हाथों में तिरंगा लिए मुस्लिम युवा जिस भी मार्ग से गुजरे वहां पर नजारा देखने वाला था। साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए युवाओं ने हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए और स्वतंत्रा दिवस की मुबारकबाद देते रहे। रैली में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के लोग के साथ अन्य समाज के लोगो की उपस्थिति रही। मुस्लिम युवाओं की ओर से दिए गए कौमी एकता संदेश की सभी ने सराहना की।