महिला दिवस पर जल वाहिनी एवं समूह की महिलाओं को उत्कृष्ठ कार्यों के लिए किया गया सम्मानित*

0

गौरेला पेंड्रा मरवाही, (मो शाकिब खान) 9 मार्च 2026/लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जल वाहिनी एवं समूह की महिलाओं को उत्कृष्ठ कार्यों के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को सम्मानित किया गया। गौरेला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गोरखपुर के ग्राम बेलगहना में आयोजित सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों ने जल वाहिनी को प्रमाण पत्र प्रदान किया। साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल अर्पण दिवस के तहत ग्राम बेलगहना को नल जल योजना हस्तांतरण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर सभी को ’जल बचाओ-भविष्य बचाओ’ के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती श्याम मणि राठौर, जनपद सदस्य दुर्गेश यादव, सरपंच राम प्रकाश भरिया, उप सरपंच अफसर खांन, श्री बृजलाल राठौर, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्रीमती प्रिया सेनी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed