विश्व क्षय दिवस पर टीबी मुक्त भारत अभियान का कलेक्टर ने शुभारंभ किया और शपथ दिलाई*

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 24 मार्च 2026/विश्व क्षय दिवस पर आज कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने अरपा सभा कक्ष में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया और भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए शपथ दिलाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने क्षय रोग (टीबी) के लक्षण, अभियान का उददेश्य, उच्च जोखिम समूह के व्यक्तियों का मापदंड के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आउटरीच स्क्रीनिंग हेतु चरणबद्ध गतिविधियों के तहत मितानिनों द्वारा घर-घर भ्रमण कर क्षय रोग मरीजों की पहचान एवं सूची तैयार करने, आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित कर स्क्रीनिंग करने आदि की जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक अविनाश मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर दिलेराम डाहिरे, एसडीएम पेण्ड्रारोड विक्रांत अंचल एवं एसडीएम मरवाही देवेन्द्र सिरमोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed