आंगनबाड़ी में सहायिका पद पर भर्ती के लिए 6 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित*
मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 मार्च 2026/कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना पेंड्रा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र अहिरानपारा अमारू में सहायिका के एक पद पर भर्ती के लिए 6 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। भर्ती के लिए आवेदन केवल ई-भर्ती पोर्टल https://aww.ebharti.in के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। पोर्टल पर उपलब्ध यूजर मैनुअल का उपयोग कर अभ्यर्थी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि के बाद परियोजना कार्यालय में सीधे या डाक के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना पेंड्रा के सूचना पटल पर देखा जा सकता है।