छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर ना पड़े प्रतिकूल प्रभाव, शीतलहर और सर्दी के मद्देनजर जारी हुआ आदेश

0

छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर ना पड़े प्रतिकूल प्रभाव, शीतलहर और सर्दी के मद्देनजर जारी हुआ आदेश


कटनी।। शीतलहर और तापमान में आई कमी के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के मद्देनजर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने जिले में स्थित सभी विद्यालयों को सुबह 9 बजे से पहले संचालित नहीं करने के आदेश दिये हैं। कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश सभी शासकीय एवं अशासकीय अनुदान प्राप्त,मान्यता प्राप्त तथा CBSE, ICSE एवं अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। आदेश में कहा गया है कि राज्य स्तर से निर्धारित परीक्षाओं का संचालन पूर्ववत नियत समय सारिणी के अनुसार ही होगा। जारी इस आदेश के तहत समस्त विद्यालय अब प्रात: 9 बजे के पश्चात ही संचालित होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed