तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे समाजशास्त्र विभाग में व्याख्यान माला का आयोजन
तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे समाजशास्त्र विभाग में व्याख्यान माला का आयोजन

कटनी।। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में,राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित व्याख्यान माला का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बाजपेई के मार्गदर्शन में कला संकाय के सभागार में समाजशास्त्र विभाग के द्वारा आयोजित किया गया। भारतीय संस्कृति और वर्तमान युवा पर मुख्य वक्ता आदित्य गर्ग, सहायक प्राध्यापक विधि, शासकीय विधि महाविद्यालय सिवनी के आतिथ्य में हुआ। श्री गर्ग ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय परंपराओं का संवैधानिक महत्व भी है,अतःयुवाओं को संस्कृति संरक्षण में विधि सम्मत योगदान देने का आह्वान किया। इसी कड़ी में व्यक्तित्व विकास विशेषज्ञ मो. अमीन खान ने भारतीय संस्कृति पर अपने प्रेरक विचारों से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उपरोक्त कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ ऋतु त्रिपाठी ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से संचालित किया, विद्यार्थियों ने भी मुख्य वक्ता से अपने प्रश्नों के माध्यम से जिज्ञासाओं को समाधान पूर्वक हल किया जो कि कार्यक्रम की सफलता की विशेषता रही। इस व्याख्यान माला में डॉक्टर व्ही के द्विवेदी विभागाध्यक्ष भूगोल, डॉ अजय ठाकुर ने भी अपने विचारों के द्वारा अपनी सार्थक उपस्थिति दी।