-चालान जमा करने के लिए ओटीसी सुविधा 1 अप्रैल 2026 से होगी लागू*

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 19 मार्च 2026/वित्त विभाग के निर्देशानुसार भौतिक चालानों की व्यवस्था समाप्त कर अब ई चालान को बढ़ावा देने के लिए ओटीसी सुविधा 1 अप्रैल 2026 से लागू की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत सभी चालान अब केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किए जाऐंगे। इस संबंध में जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को चालान जमाकर्ताओ को ई-चालान प्रक्रिया से अवगत कराने के निर्देश दिए गए है। ओटीसी सुविधा के अंतर्गत ई चालान पोर्टल पर चालान भरते समय उसका डेटा सीधे बैक को ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाएगा, जिससे बैंक स्तर पर दोबारा डेटा प्रविष्टि की आवश्यकता नहीं रहेगी।

जिला कोषालय अधिकारी धनेन्द्र कुमार सोनी ने जानकारी दी है कि बैंक काउंटर पर केवल आनलाईभ जनरेटेड चालान, जिसमें ट्रेजरी रेफरेंस नम्बर दर्ज होगा, के माध्यम से राशि जमा की जाएगी। इसके बाद बैक द्वारा यह जानकारी एमआईएस के माध्यम से कोषालक मे ऑनलाइन प्रस्तुत की जाएगी। इस नई व्यवस्था से डेटा प्रविष्टि में होने वाली त्रुटियो में कमी आएगी और लेखांकन प्रक्रिया अधिक सटीक एवं पारदर्शी बनेगी। ई-चालान पोर्टल के सर्च चालान विकल्प के माध्यम से जमाकर्ता आसानी से चालान का प्रिंट निकाल सकेंगे। यह पहले भौतिक चालान में संभव नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *