“यूथ जोड़ो,,बूथ जोड़ो”को लेकर बड़वारा जनपद पंचायत भवन में विशाल युवाओं की सभा को पराग शर्मा ने किया सम्बोधित

0

“यूथ जोड़ो,,बूथ जोड़ो”को लेकर बड़वारा जनपद पंचायत भवन में विशाल युवाओं की सभा को पराग शर्मा ने किया सम्बोधित
प्रत्येक बूथ पर गठन हेतु युवा कांग्रेस द्रडसंकल्पित, ”यूथ जोड़ो,,,बूथ जोड़ो” एक महत्वकांशी एवं महत्वपूर्ण मुहीम है जिसे हम पूरी निष्ठा से चलायंगे-युवा कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा अंशू

 

कटनी ॥ युवा कांग्रेस की टीम इन दिनों मिशन 2023 की तैयारियों में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां युवा कांग्रेसियों में ‘यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान’ चला रही है। इस अभियान के तहत आज मप्र युवा कांग्रेस की सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव पराग शर्मा का कटनी आगमन हुआ,उन्होंने कटनी की बड़वारा में जनपद पंचायत भवन में विशाल युवाओं की सभा को सम्बोधित किया। पराग शर्मा ने कहा भारतीय युवा कांग्रेस मप्र के हर बूथ में युवाओं को फ़ौज खड़ी करेगी,मिशन 2023 में यह मुहीम कांग्रेस को विजयश्री दिलाने में अहम भूमिका अदा करेगी। युवा कांग्रेस की टीम हर विधानसभा में पहुंचकर एक बूथ पांच यूथ की मुहिम को मजबूत करेगी। साल 2023 में होने वाले चुनाव में युवा कांग्रेस की भूमिका अहम रहेगी, इसी के चलते अब युवा कांग्रेस की टीम भी एक्टिव मोड़ पर नजर आ रही है। बड़वारा विधायक बसंत सिंह ने कहा युवाओं कि बेरोज़गारी मप्र में चरम पर है,किसान परेशान है,महंगाई ने गरीब जनता की कमर तोड़ रखी है।हमें मिलकर इन मुद्दों की लड़ाई लड़ कांग्रेस की सुशासन वाली सरकार बनाना है। नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष दिव्यांशु मिश्रा अंशू ने बताया की कटनी में प्रत्येक बूथ पर गठन हेतु युवा कांग्रेस द्रडसंकल्पित है,ज़मीनी मुद्दों पर निरंतर लड़ाई लड़ी जाएगी।”यूथ जोड़ो,,,बूथ जोड़ो” एक महत्वकांशी एवं महत्वपूर्ण मुहीम है जिसे हम पूरी निष्ठा से चलायंगे एवं कांग्रेस की सरकार स्थापित करने में सहयोगी बनेंगे। कार्यक्रम को युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विकास निगम,पूर्व एनएसयूआइ विधानसभा अध्यक्ष मोहोम्मद इसराइल ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नारायण तिवारी,संदीप सिंह,प्रवक्ता विकास दुबे,अजय खतीक,अभिषेक प्यासी,रवि अवस्थी,छत्रपाल मरावि,महिला ग्रामीण अध्यक्ष माधुरी जैन,अंशुल राजपूत,ओमकर सिंह,किरण यादव,जित्तु गुप्ता,संदीप गुप्ता,राहुल पटेल,आशीष वैष्णव,माधव तिवारी,मनीष रय,तहिर खान,अम्बिका रैदास,कलेंडर रैदास,काँचेदी साहू,मनोज बार्मन सहित सेंकडों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed