ट्रेन (train)में सफर के दौरान यात्री की मौत
ट्रेन (train)में सफर के दौरान यात्री की मौत
कटनी ॥ नौतनवा एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे लगभग 48 वर्षीय की मौत सफर के दौरान हो गई। कटनी रेलवे प्लेटफार्म पर ट्रेन आने के बाद जीआरपी (GRP)ने उसके शव को उतारा। जीआरपी के अनुसार मृतक की पहचान के प्रयास भी शुरू कर दिए गए हैं! शव को परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है जहां पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता लग सकेगा! प्रथम दृष्टया युवक की मौत गंभीर बीमारी के कारण या हृदय गति रुक जाने के कारण प्रतीत हो रही है! इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी सें मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से नौतनवा एक्सप्रेस के डी-1 कोच के बाथरूम कें पास गाजियाबाद निवासी मृतक का शव मिला जिसकी जानकारी लगने कें बाद jrp नें पंचनामा कार्यवाई कर मामला कों जांच में लिया ! युवक छत्तीसगढ़ में रहकर काम करता था! जीआरपी ने मृतक के पास मिले मोबाइल (mobile)के माध्यम से परिजनों से संपर्क कर उन्हें अवगत करा दिया है! वहीं शव की पुख्ता शिनाख्त के लिए 72 घंटो कें लिए मर्चुरी में रखा गया है ! जीआरपी ने मृग क्रमांक 1321 धारा 174 सीआरपीसी कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है!