बिना मास्क बस में धड़ल्ले से सफर कर रहे यात्री, चालक-परिचालक भी बरत रहे लापरवाही, कटनी जिले में यात्री बसों में कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां सरेआम उड़ रही है. यात्री बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के बसों में सफर कर रहे हैं.

0

बिना मास्क बस में धड़ल्ले से सफर कर रहे यात्री, चालक-परिचालक भी बरत रहे लापरवाही, कटनी जिले में यात्री बसों में कोरोना गाइड लाइन की धज्जियां सरेआम उड़ रही है. यात्री बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के बसों में सफर कर रहे हैं.

कटनी ॥ प्रशासनिक दावों के विपरित लोग मास्क पहनने से परहेज कर रहे हैं। बसों व ऑटो में तो प्रशासनिक दावों व सरकार के दिशा निर्देश की धज्जियां उड़ायी जा रही है। बसों व ऑटो को न तो सेनिटाइज किया जा रहा है और नहीं बसों या व ऑटो में यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का ही पालन हो रहा है। कोविड नियमों को ताक पर रखा जा रहा है। कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। बसों में बैठी सवारियों मास्क नहीं लगा रहे हैं। एक तरफ डीएम लगातार मास्क पहनने व सैनिटाइज का प्रयोग करने के निर्देश दे रहे हैं। इसके बावजूद लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। रविवार कों प्रशासनिक दावों के विपरित बसों को आते-जाते पाया गया। बसों को न तो कोई सेनिटाइज कर रहा था और नहीं किसी यात्री को ही मास्क नहीं होने पर रोक या टोक रहा था। बस के आते ही गेट से यात्री उतर रहे थे। वहीं बस में सवार होने के लिए यात्री धक्का मुक्की करते देखे गए। वहां न तो कोई स्टाफ था और नहीं कोई सरकारी निर्देश का पालन ही कराया जा रहा था। बिना मास्क लगाए यात्री को भी बस में घुसने दिया गया। कटनी जिले सें दूसरे जाने वाली रोडवेज बसों में कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। एक सीट पर दो से तीन लोग बिना मास्क के बैठे मिले। जबकि सवारियों से बस भरी हुई थी। कई सवारी सीट फुल होने के बाद गैलरी में खड़े मिले। जिस पर कुठला थाना अन्तर्गत बस स्टेंड चौकी प्रभारी सिद्धार्थ राय नें बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों कों मास्क लगाकर यात्रा करने की समझाइश दी गई !

बस स्टेंड चौकी प्रभारी सिद्धार्थ राय नें बताया कि जिले में लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। बिना मास्क के पकड़े जाने पर जुर्माना भी वसूला जा रहा है। अब तक उनके द्वारा ही विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांचकर जुर्माना वसूली की जा चुकी है। वहीं विभिन्न थाना व अधिकारियों द्वारा भी जांच अभियान में बिना मास्क पहने लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है। स्थिति की जानकारी देने पर उन्होंने बताया कि लोग लापरवाह होने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed