पटवारी कार्यालय को मनाया गया उप तहसील कार्यालय बैठने के लिए फर्नीचर तक नहीं
संतोष कुमार केवट
अनूपपुर। खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह के द्वारा कलेक्टर के उपस्थिति में 6 मार्च को उप तहसील फुनगा का शुभारंभ किया गया था। ग्राम पंचायत फुनगा मे उप तहसील कार्यालय का लोकार्पण करते हुए नयाब तहसीलदार नीलेश सिंह को पदस्थ किया गया था, तब ग्रामीणों की सुविधा एवं उनकी सहूलियत के लिए इस कार को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए। 6 मार्च से प्रारंभ कर दी जाने की बात कहीं गई थी 11 दिन बीत जाने के कारण भी इस कार्यालय का संचालन प्रारंभ नहीं हो पाया।
उप तहसील के 49 ग्राम को नहीं मिल रहा लाभ
फुनगा उप तहसील अंतर्गत 49 ग्राम है जिस पर 30 हल्का पटवारी सहित 3 राजस्व निरीक्षक मंडल है। पूर्व में सभी ग्राम के ग्रामीणों को तहसील के सम्बंधित कार्यों को लेकर। अनूपपुर का चक्कर लगाना पड़ता था जिसकी मांग को देखते हुए वर्षों से लबित पढ़ी उपतहसील माँगो पूरा किया गया। पसान स्वराज मंडल से अनूपपुर आने वाली ग्रामीणों को 70 किलोमीटर दूरी का सफर तय करके आना पड़ता। दूरी बचाने के लिए फुनगा उप तहसील तो बनाया गया किन्तु उसका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है आये दिन हो रहे ग्रामीण परेशान।