बुढ़ार में 421 वर्दीधारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ सम्पन्न हुआ दूसरा चरण
शहडोल। एसडीओपी धनपुरी व उनकी टीम टी आई महेंद्र सिंह चौहान si विकाससिंह si रक्तांबर शुक्ला व आरआई दिनेश मर्शकोल ने बुढ़ार व धनपुरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, इस दौरान पुलिस विभाग ने रिलायंस , श्रीराम अस्पताल व एस ई सी एल अस्पताल अमलाई एवं जिला चिकित्सालय के सहयोग से संयुक्त रूप से सफल आयोजन संपन्न कराया। जिसमे 421 से अधिक पुलिसकर्मी व उनके परिजनों का नि शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया , वही यहां पहुंचे पुलिसकर्मियों को निःशुल्क दवाइयां भी दी गई तथा गंभीर बीमारी पाए जाने पर सुपरस्पेशलिटी चिकित्सालय में भी कराया जाएगा।



मुख्य रूप से शिविर में जिन रोगों का उपचार किया गया उनमें *ह्रदय रोग , मेडिसिन , ई एन टी, स्त्री रोग , अस्थि रोग , चर्म रोग , दंत रोग व पैथालॉजी क्लिनिक काउंटर लगाए गए, जहां डॉक्टर्स द्वारा सभी को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया , पुलिस कर्मचारियों के ब्लड शुगर ,ब्लड प्रेशर कोलेस्ट्रॉल व खून की हुई निशुल्क जांच भी हुई, इस दौरान एडीजी जी जनार्दन , पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी , एएसपी मुकेश वैश्य , श्रीराम चिकित्सालय के प्रबंधक डॉक्टर विजय दुबे रिलायंस सीबीएम प्रोजेक्ट के अधिकारी व एस ई सी एल के जीएम शंकर नागाचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
शहडोल पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि शहडोल पुलिस प्रशासन अपने शत प्रतिशत कर्मचारीयो का स्वास्थ्य परीक्षण कराने व उनकी बीमारियों का इलाज कराने के लिए संकल्पित है, जिसमें प्रथम चरण में पुलिसलाइन शहडोल में 463 व दूसरे चरण में 421की जांच कराई गई शेष ब्योहारी अनुभाग के कर्मचारियों की जांच ब्योहरी शिविर में कराई जावेगी।


