नशे के सौदागरों पर पुलिस का कहर गांजा तस्करी करते युवक को रंगेहाथ दबोचा सवा किलो गांजा व बाइक जब्त, आरोपी सीधे जेल

0

नशे के सौदागरों पर पुलिस का कहर
गांजा तस्करी करते युवक को रंगेहाथ दबोचा
सवा किलो गांजा व बाइक जब्त, आरोपी सीधे जेल
कटनी।। कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के कारोबार पर करारा वार करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत कैलवारा बायपास क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान भिलाई मोड़ के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया। पूछताछ में घबराहट और तलाशी में सच्चाई सामने आ गई। मोटरसाइकिल की टंकी पर जैकेट से छुपाकर रखी गई गठरी से 1.228 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 13 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी की पहचान रविन्द्र बर्मन 40 वर्ष निवासी ग्राम पड़वई, थाना बड़वारा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से सीधे जेल भेजने का आदेश हुआ। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में निरीक्षक राखी पाण्डेय, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed