महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की पहल, पुलिस दीदी अभियान का शुभारंभ

0

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस की पहल, पुलिस दीदी अभियान का शुभारंभ
कटनी।। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पुलिस द्वारा विशेष पहल पुलिस दीदी अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 02 मार्च 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ हुआ। अभियान का शुभारंभ अभिनय विश्वकर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिस दीदी अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े कानूनों, साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा के उपायों तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देना है, ताकि वे निडर होकर समाज में आगे बढ़ सकें।
उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी स्कूलों, कॉलेजों, ग्रामों एवं शहरी मोहल्लों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित करेंगी। इस दौरान उन्हें विभिन्न अपराधों से बचाव के उपाय, आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही साइबर अपराध, सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के विषय में भी विस्तार से जागरूक किया जाएगा।
पुलिस दीदी अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, पुलिस के प्रति विश्वास सुदृढ़ करने तथा समाज में सुरक्षा एवं सम्मान का वातावरण निर्मित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100/112 अथवा अपने निकटतम थाने से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed