संकल्प योजना के तहत पुलिस ने 26 असहाय लोगों को पहुंचाई मदद
राकेश सिंह
उमरिया । बुजुर्गों के नाम संकल्प योजना के तहत उमरिया जिले के समस्त थाना क्षेत्र के असहाय, वृद्ध, बुजुर्ग लोगों की मदद के लिए पुलिस परिवार की ओर से जिले के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के मार्गदर्शन में संकल्प योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत असहाय वृद्ध, गरीब बुजुर्ग भूखा न रहे , के उददेश्य से लगातार मदद की जा रही है।
संकल्प योजना के तहत लगातार मदद की जा रही है । इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक के स्टेनो देवा माने के द्वारा थाना इंदवार क्षेत्र के ग्राम पंचायत असोढ, ग्राम पंचायत मुंगवानी, ग्राम पंचायत पोड़िया , ग्राम पंचायत भरेवा, ग्राम पंचायत जोबी के असहाय,वृध्द बुजुर्गों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं दाल, चावल, तेल, हल्दी, नमक, मिर्ची ,साबुन , मास्क, सैनिटाइजर आदि कुल 26 असहाय लोगों को थाना प्रभारी इंदवार उप निरीक्षक सुंद्रेश सिंह एवं थाना स्टाफ के साथ वितरण किया गया।