सागौन तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,पिकप सहित आरोपी गिरफ्तार
सागौन तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,पिकप सहित आरोपी गिरफ्तार
कटनी।। जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने सागौन तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में लगभग 10 लाख 45 हजार रुपये मूल्य की सागौन लकड़ी बरामद की गई है। और अग्रिम कार्रवाई हेतु वन विभाग को सुपुर्द किया है। जिले में चोरी, नकबजनी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में यह सफलता प्राप्त हुई। दिनांक 08 अप्रैल 2026 को रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद पिकअप वाहन में अवैध सागौन लकड़ी भरकर तस्कर पाली क्षेत्र से पिपरिया की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर झारापानी रोड पर घेराबंदी की गई।
कुछ समय बाद संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने पीछा कर वाहन को ग्राम पिपरिया में एक घर के अंदर खड़ा पाया। मौके से कई तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तलाशी के दौरान पिकअप (बोलोरो मैक्स) से 10 नग सागौन की सिल्लियां (लगभग 0.434 घनमीटर) जप्त पिकप व सागौन कुल कीमत 10,45,000 (लगभग) बरामद की गईं। मौके से एक आरोपी संजय उर्फ संजू ठाकुर, निवासी पिपरिया को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य 5 आरोपी फरार हो गए। पूछताछ के बाद आरोपी को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है। रेंज ऑफिस रामपुर में वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस एवं वन विभाग फरार तस्करों की तलाश में जुटे हैं। इस कार्रवाई में पुलिस एवं वन विभाग की टीम का सराहनीय योगदान रहा, जिसमें प्रमुख रूप से थाना प्रभारी अभिषेक चौबे,एएसआई विजेंद्र तिवारी,प्रधान आरक्षक सुब्च्चन यादव,आरक्षक पंकज सिंह, देवेंद्र अहिरवार, अजय सिंह डिप्टी रेंजर रामकुमेश मिश्रा एवं वनरक्षक दिनेश अंकित रामफल मुकेश अभिषेक वा विभाग की टीम
शामिल रही।