पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन के तमगा
संतोष कुमार केवट
अनूपपुर। कोतमा व भालूमाडा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों के लिए यह एक सुनहरे दिन के रूप में गिना जाएगा, जब कई पुलिसकर्मियों को एक साथ प्रमोशन मिला। पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मी दिन रात मेहनत कर अपनी ड्यूटी करते हैं और किसी भी तीज-त्यौहार व अन्य शुभ अवसरों पर जब पूरा देश अपने परिवार के साथ खुशियां बांट रहा होता है, तब हमारे देश की सेना के जवान व पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे होते हैं। किसी नेता या किसी सेलिब्रिटी के आने पर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी इन्हीं को दी जाती है और इन्हीं के कारण उन सभी के साथ साथ आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। अपने ड्यूटी पीरियड में दिनचर्या को दरकिनार कर पूरी तन्मयता से समर्पण के साथ ड्यूटी निभाते हैं और इसी मेहनत व समर्पण के कारण आज मध्यप्रदेश शासन ने इन पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली को देखते हुए इनके सराहनीय प्रयासों के उपहार स्वरूप प्रमोशन दिया और इस तारतम्य में भालूमा?ा थाना से कमलेश सिंह चौहान ए एस आई, कमलेश शुक्ला ए एस आई, सुरेश कोरी ए एस आई, विनोद द्विवेदी मुंशी, बृजेश सिंह मुंशी, संतोष यादव मुंशी के रूप में पदोन्नति प्राप्त किए व कोतमा थाने से रवि करण दुबे ए एस आई,रमेश पासी ए एस आई, संत कुमार पांडेय ए एस आई, संतोष मिश्रा ए एस आई, अश्विनी मिश्रा एएसआई व कृष्ण कुमार तिवारी मुंशी, नंदलाल सिंह गोंड, मुंशी, संजय शाह मुंशी के रूप में पदोन्नति प्राप्त किए।