पुलिस की तत्परता लाई रंग, ऑटो में छूटा जेवरों से भरा बैग सुरक्षित लौटाया

0

पुलिस की तत्परता लाई रंग, ऑटो में छूटा जेवरों से भरा बैग सुरक्षित लौटाया
कटनी।। जिले में पुलिस की सक्रियता और सजगता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है, जहां ऑटो में छूटे कीमती सामान से भरे बैग को पुलिस ने महज कुछ ही समय में खोजकर उसकी मालकिन को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 06 अप्रैल 2026 को ग्राम कटाँगी झलवारा निवासी अर्चना कोरी, पति अजय कोरी, चांडक चौक से ऑटो में बैठकर मुरवाड़ा स्टेशन जा रही थीं। इसी दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया, जिसमें कीमती जेवरात एवं अन्य आवश्यक सामग्री रखी हुई थी। बैग गुम होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच पड़ताल की और तकनीकी विश्लेषण के जरिए संबंधित ऑटो चालक की पहचान कर उससे संपर्क स्थापित किया। तत्परता और सूझबूझ के चलते पुलिस ने बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा बरामद बैग को समस्त सामग्री सहित अर्चना कोरी को सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ सामान सकुशल वापस मिलने पर अर्चना कोरी ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित और सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *