एपस्टीन फाइल को लेकर बढ़ा सियासी तापमान- केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग, कटनी महिला कांग्रेस ने सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का विरोध,कहा गंभीर आरोपों के बीच पद पर बने रहना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत

0

एपस्टीन फाइल को लेकर बढ़ा सियासी तापमान- केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग, कटनी महिला कांग्रेस ने सौंपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन
रजनी वर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस का विरोध,कहा गंभीर आरोपों के बीच पद पर बने रहना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत
कटनी।। एपस्टीन फाइल में कथित रूप से केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri का नाम सामने आने के बाद देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कटनी में महिला कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और मंत्री से तत्काल इस्तीफा लेने तथा कठोर कार्रवाई की मांग की।
यह प्रदर्शन शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव रजनी वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें महिला कांग्रेस, कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी, पार्षदगण, सेवादल, NSUI, यूथ कांग्रेस और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में सामने आए दस्तावेजों में अमेरिकी फाइनेंसर और दोषी बाल यौन अपराधी Jeffrey Epstein से जुड़े मामलों की जानकारी सामने आई है, जिनमें कई प्रभावशाली व्यक्तियों के नामों का उल्लेख किया गया है। ऐसे गंभीर आरोपों के बीच किसी केंद्रीय मंत्री का नाम सामने आना अत्यंत चिंताजनक और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहीं रजनी वर्मा ने कहा कि यदि किसी जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति का नाम इस प्रकार के गंभीर और अमानवीय अपराधों से जुड़ता है तो यह पूरे देश की छवि को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे प्रतिनिधियों से समाज आदर्श आचरण की अपेक्षा करता है, ऐसे में नैतिकता के आधार पर केंद्रीय मंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। महिला कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से यह भी कहा कि समाज में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि इस तरह के अपराधों से जुड़े मामलों में कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो यह समाज में गलत संदेश देगा।


इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला सहित मंजू निषाद, आदिता वर्मा, शोभा मंगलानी, गीता निषाद, सुमन रजक, मंजू रजक, पूजा समुद्रे, मुमताज बानो, कल्पना पाठक, लता खरे, राकेश जैन, राजा जगवानी, जितेंद्र गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, शशि शेखर भारद्वाज, संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह, मंगल सिंह, मनोज वर्मा, शशांक वर्मा, राजेश जाटव, अभिषेक शिवहरे, अहमद कुरेशी, अभय सिंह, हर्ष सेन, रमेश अहिरवार, अभय शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, विनोद अहिरवार, ओम प्रकाश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed