डीजे, टेंट, सेंटरिंग प्लेट और कैटरिंग व्यवसाय से सालाना लाखों की कमाई कर प्रमिला बनीं गांव की प्रेरणा*

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

 

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 21 मार्च 2026/ जीपीएम जिले के गौरेला विकासखंड के ग्राम खोडरी की श्रीमती प्रमिला पनिका आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। एक समय था जब वे सीमित संसाधनों में अपना जीवन यापन कर रही थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। प्रमिला पनिका ने बिहान योजना से जुड़कर अपने जीवन की दिशा बदल दी। मां लक्ष्मी महिला स्व सहायता समूह के साथ मिलकर उन्होंने डीजे, टेंट, सेंटरिंग प्लेट और कैटरिंग जैसे कार्यों की शुरुआत की। शुरुआत छोटी थी, लेकिन मेहनत और लगन बड़ी थी। आज प्रमिला सालाना लगभग ढाई लाख रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। खास बात यह है कि वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घरों में अपने सेंटरिंग प्लेट किराए पर देकर न केवल अपनी आय बढ़ा रही हैं, बल्कि गांव के विकास में भी योगदान दे रही हैं। इससे निर्माण कार्यों में तेजी आई है और अन्य लोगों को सुविधा भी मिल रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, निःशुल्क राशन योजना और उज्ज्वला गैस कनेक्शन का लाभ उठाकर उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। इन कल्याणकारी योजनाओं के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed