समस्त जनमानस जनता का आभार आशीर्वाद धन्यवाद करने प्रीति संजीव सूरी नें निकाला विजय जुलूस
समस्त जनमानस जनता का आभार आशीर्वाद धन्यवाद करने प्रीति संजीव सूरी नें निकाला विजय जुलूस
कटनी ॥ निर्दलीय महिला महापौर प्रत्याशी की प्रचंड जीत पर निर्दलीय नवनिर्वाचित महापौर के समर्थकों व संजीव सूरी के नेतृत्व में स्थानीय मुख्य स्टेशन से मिशन चौक तक विजय जुलूस निकाला गया। सैकड़ों की संख्या में समर्थक शामिल हुए। प्रीति संजीव सूरी के समर्थकों ने शहर में जमकर आतिशबाजी की। शहर आतिशबाजी से गूंजता रहा । नवनिर्वाचित निर्दलीय महापौर का विजय जुलूस मुख्य स्टेशन से प्रारंभ हुआ। प्रीति संजीव सूरी के समर्थकों में जबरजस्त उत्साह देखा गया। जीत के विजय जुलूस की खुशियां जब सड़कों पर आई तो कहीं गुलाल के रंग तो कहीं आतिशबाजी का शोर सुनाई दिया। पैदल नवनिर्वाचित महापौर प्रीति सूरी अपने समर्थकों के साथ जनता का अभिवादन कर लोगों को धन्यवाद दे रही थी । जुलस स्टेशन रोड चौराहे से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर कमानिया गेट ,सुभाष चौक ,कपड़ा बाजार, सराफा बाजार ,झंडा बाजार ,लक्ष्मी नारायण मंदिर ,शेर चौक ,आजाद चौक से मिशन चौक होते हुए पूरे शहर में निकाला गया। समर्थकों द्वारा जगह-जगह उनका फूलमाला पहनाकर और मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कई स्थानों पर प्रीति संजीव सूरी नें बुजुर्गों से आर्शीवाद लिया। अपनी जीत के लिए उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया। जुलूस का यह क्रम बरसते पानी में भी जारी रहा। नवनिर्वाचित महापौर नें जुलूस प्रारंभ होने के पूर्व दक्षिण मुखी बड़े हनुमान मंदिर कमानिया गेट में पूजन अर्चना करा हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर जुलूस को आगे बढ़ाया गया । नगर में ढोल नगाड़े के साथ पैदल निकलकर लोगों का आभार जताया। नगर निकाय चुनाव के दौरान नगर निगम के महिला महापौर की निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति संजीव सूरी नें चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ज्योति दीक्षित की 5 हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। प्यार आशीर्वाद देकर जो प्रचंड भारी मतों से प्रीति संजीव सूरी को कटनी नगर का महापौर प्रथम नागरिक बनाया है उनको देखते हुए शहर के विकास की गति देते हुए आभार धन्यवाद विजय जुलूस निकाला गया ।