प्रियंका को मिली पीएचडी की उपाधि

0

 

उमरिया। जिले के ग्राम कुमर्दु की रहने वाली बहु को बीते दिनों विक्रम विश्व विद्यालय उज्जैन में हिंदी साहित्य में बैगा जनजाति के साहित्य और संस्कृति के समग्र अनुशीलन शोध हेतु पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया है । डॉ प्रियंका मशराम ने यह उपलब्धि डॉ शैलेन्द्र कुमार शर्मा के मार्ग दर्शन में प्राप्त की है । डॉ प्रियंका के पति नीमच जिले के विकास खंड मानासा में जनपद सीईओ के पद पर है डॉ प्रियंका मशराम को उनके इस उपलब्धि के लिए परिवार के लोगो और इष्टमित्रों ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *