आबकारी वृत्त कटनी अन्तर्गत विभिन्न स्थलों में आबकारी विभाग की कार्यवाही, 2850 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त, 4 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध

0

आबकारी वृत्त कटनी अन्तर्गत विभिन्न स्थलों में आबकारी विभाग की कार्यवाही, 2850 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त, 4 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध

कटनी ! जिले में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में आबाकरी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन, विक्रय एवं निर्माण पर रोकथाम के लिये सतत् अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को आबकारी विभाग द्वारा आबकारी वृत्त कटनी अन्तर्गत विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही गई है। जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन ने बताया कि आबकारी वृत्त कटनी अन्तर्गत जुहला बाईपास नदी, निमियाहार नदी के किनारे जंगल क्षेत्र में, प्रेमनगन, खिरहनी गांव में सहायक जिला आबकारी अधिकारी ममता अहिरवार के नेतृत्व में कार्यवाही की गई है। जिसमें 2850 किलोग्राम महुआ लाहन आबकारी दल द्वारा जप्त किया गया है। वहीं संबंधित आरोपियों के विरुद्ध 4 न्यायालयीन प्रकरण भी मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं च के तहत पंजीबद्ध किये गये हैं। इस कार्यवाही में मौके पर जप्त किया गया महुआ लाहन सैम्पल लेकर नष्ट किया गया है। जप्त किये गये लहान की अनुमानित कीमत 1 लाख 42 हजार 500 रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed