जनसुनवाई बनी पुलिस जनता संवाद का सशक्त माध्यम, कटनी पुलिस पर बढ़ा नागरिकों का भरोसा

0

जनसुनवाई बनी पुलिस–जनता संवाद का सशक्त माध्यम, कटनी पुलिस पर बढ़ा नागरिकों का भरोसा
कटनी।। पुलिस द्वारा आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अब केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास व संवाद की मजबूत कड़ी के रूप में उभर रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए त्वरित समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, धोखाधड़ी, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न सहित अन्य समस्याएं रखीं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से सीधे संवाद कर उनकी बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। इस जनसुनवाई की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि नागरिकों को अपनी समस्या रखने के लिए भटकना नहीं पड़ा। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों में दिशा-निर्देश जारी कर दिए, जिससे फरियादियों में संतोष और राहत का भाव दिखाई दिया। पुलिस की यह पहल दर्शाती है कि पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित है, बल्कि जनहित, संवेदनशीलता और सेवा-भाव के साथ जनता के साथ खड़ी है। जनसुनवाई जैसे कार्यक्रमों से पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है और यह व्यवस्था सुशासन की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हो रही है।
जनसुनवाई में प्राप्त 22 शिकायतों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर अपराध, महिला उत्पीड़न एवं थानों से संबंधित शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधिकारियों ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बात सुनी और निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार समयबद्ध निराकरण किया जाए। पुलिस कप्तान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से किया जाए। जिन मामलों में त्वरित कार्रवाई आवश्यक है, उनमें तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर शीघ्र निराकरण किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed