कायदे सिर्फ जनता के लिए: भाजपा कार्यालय में सुंदरकाण्ड, तो अज्जू के टॉल में युकां की बैठक

0

(अनिल तिवारी)

शहडोल। शनिवार के दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तक को कोरोना से संक्रमित होने की खबर दे गया, शहडोल में भी कोरोना के नये मामले सामने आये, लेकिन लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से राजनैतिक दलों के नुमाइंदे पूरी तरह बेफिक्र हैं, यह हाल भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों का है, कोरोना संक्रमण काल के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कमलप्रताप सिंह से लेकर कांग्रेस के नेता तक घूम-घूम कर मॉस्क बांट रहे थे और सोशल मीडिया में फोटो वॉयरल करवा रहे थे, लेकिन अभी से कुछ घंटे पहले खुद को देश की सबसे बड़ी पार्टियों के कर्ताधर्ता बताने वालों ने धारा 188 का न सिर्फ उल्लंघन किया, बल्कि खुलेआम संभवत: बिना अनुमति के दर्जनों की संख्या में एकत्र भी हुए और इस दौरान न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया और न ही बैठक व कार्यक्रम के दौरान सभी ने मॉस्क ही लगाए।
सुंदरकाण्ड में दर्जनों हुए फेसबुक पर लाईव

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=3100330153415619&id=100003159943036

सत्ता में आने के बाद मिली खुशी कोरोना पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है, खबर है कि संगठन मंंत्री के आगमन की खुशी में भाजपाईयों ने कार्यालय में सुंदरकाण्ड का आयोजन किया और पूरे जिले से अध्यक्ष के गुट के लोग इसमें शरीक हुए, भाजपा पार्षद संतोष लोहानी के द्वारा फेसबुक पर सुंदरकाण्ड का जो लाईव वीडियो चलाया गया, उसमें जिलाध्यक्ष कमलप्रताप सिंह सहित इक्का-दुक्का लोगों ने ही मॉस्क लगाया था, भजन गाने वाले पूरी ताकत से बिना मॉस्क लगाये ईश्वर की आराधना कर रहे थे। दर्जनों लोग फेसबुक लाईव में आने के लिए बिना मॉस्क लगाये सटकर बैठे नजर आये, इस संदर्भ में एसडीएम सोहागपुर ने बताया कि अनुमति नहीं ली गई है, धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन तो नहीं करना चाहिए, लेकिन धार्मिक कार्यक्रम के संदर्भ में ज्यादा सवाल उठाना कहीं धर्म के खिलाफ न हो जाये, बहरहाल यह सोचनीय तथ्य है कि खुद भाजपा के मुख्यमंत्री ने बीते दिनों ही शादी जैसे समारोह में सिर्फ 20 लोगों की उपस्थिति, वह भी अनुमति के बाद तय की है, गणेश उत्सव व बकरीद तक को घर से मनाने के आदेश दिये हैं, ऐसे में सुंदरकाण्ड का उद्देश्य समझ से परे है। इस संदर्भ में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन मंत्री नहीं आये थे, हम कोरोना से मुक्ति के लिए सुंदरकाण्ड करवा रहे थे।

 

कांग्रेस भी नहीं रही पीछे
लॉकडाउन के नियमों को तोडऩे और कोरोना वॉयरस से दो-दो हाथ करने के लिए भाजपा की तरह कांग्रेस भी पीछे नहीं रही, शासन ने आमजनों की कोरोना से रक्षा के लिए सैकड़ों नियम बनाये, लेकिन इनका पालन वहीं पार्टियां नहीं कर रही हैं, जिनके प्रतिनिधि विधानसभा व संसद में बैठकर इन नियमों का निर्माण करते हैं, बहरहाल मुख्यालय स्थित यूथ कांग्रेस नेता अजय अवस्थी के टॉल में युवक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व दिल्ली अध्यक्ष अंकित टेडा ने आयोजित बैठक को संबोधित किया, भाजपा की तरह ही यूथ के पदाधिकारी प्रत्यूष द्विवेदी ने भी बैठक को फेसबुक पर लाईव किया, इस दौरान खुद अंकित ऐड़ा संबोधन के दौरान मॉस्क लगाये हुए नजर नहीं आये, यहां भी इक्का-दुक्का लोगों को छोड़ बाकी ने न तो मॉस्क लगाया और न ही बैठक के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन किया। इस संदर्भ में युकां नेता अजय अवस्थी ने बताया कि हमनें बैठक से पहले सभी को सेनिट्राइज किया था, इसके बाद ही बैठक आहूत की गई थी।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=3076958962416886&id=100003084386765

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *