*कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने सड़क दुर्घटना में घायल बाईक सवारों को पहुंचाया अस्पताल*

0

गिरीश राठौड़

*कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने दिखलाई संवेदना*

अनूपपुर/कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को पडा देख कर अपना वाहन रोका और उन्हे त्वरित चिकित्सा हेतु अपने ही वाहन से चिकित्सालय भेजने की कोशिश की । लेकिन जब घायलों को वाहन में ले जाने में असुविधा होने लगी तो तत्काल एंबुलेंस बुलवा कर स्वयं घायल को लेकर अस्पताल पहुंच गये ।

कलेक्टर आशीष वशिष्ठ और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ तब तक वहाँ साथ थे जब तक कि घायल व्यक्ति की चिकित्सा सुनिश्चित नहीं हो गयी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर श्री वशिष्ठ मंगलवार की सुबह से ही क्षेत्र के भ्रमण पर थे। कड़ी धूप में विभिन्न कार्यो का अवलोकन करने,विभिन्न आवश्यक बैठकों में शामिल होकर वे सीईऒ जिला पंचायत के साथ अमरकंटक से अनूपपुर की ओर वापस आ रहे थे। पोंडकी के पास देर शाम बस से टकरा कर बाईक सवार को सड़क पर घायल पड़ा देख उन्होंने वाहन रुकवाया। घायल को अपने वाहन से राजेन्द्रग्राम चिकित्सालय भेजने की कोशिश की। लेकिन उनके वाहन में यह व्यवस्था सुगम ना होता देख उन्होंने एंबुलेंस बुलवाया और स्वयं उन्हे लेकर राजेन्द्रग्राम पहुंच गये। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ और सीईओ तन्मय वशिष्ठ ने अपने सामने घायल व्यक्ति की समुचित चिकित्सा सुनिश्चित की और इसके बाद अनूपपुर की ओर रवाना हुए। कलेक्टर श्री वशिष्ठ की संवेदनशीलता और उत्कृष्ट मानवीय गुणों की सर्वत्र सराहना हो रही है।

पुष्पराजगढ़  से रमेश तिवारी जी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed