राकेश जलान ने मंगल भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही/पेंड्रा-आज वार्ड क्रमांक 3 अंतर्गत तेन्दुपारा स्थित देवी चोरा में मंगल भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद बहन सुनीता राठौर, वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद पति रमेश कोल, गोलू राठौर सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

इस मंगल भवन का निर्माण बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू जी तथा मेरी अध्यक्ष निधि से प्राप्त राशि के संयुक्त सहयोग से कराया जा रहा है। यह भवन क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान करेगा।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाने की जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *