हाल-ए अनूपपुर खबरें नर्मदा सभा घर की
गिरीश राठौड़
कलेक्टर ने पवित्र नगरी अमरकंटक मे सोनमुड़ा में निर्माणाधीन कैंटीलीवर ग्लास व्यू प्वाइंट का किया निरीक्षण*
अनूपपुर /कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने मंगलवार को जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के अमरकंटक के भ्रमण के दौरान सोनमुड़ा में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के “प्रसाद योजना” के अंतर्गत निर्माणाधीन कैंटीलीवर ग्लास व्यू प्वाइंट का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने कार्य के संबंध में चर्चा कर सहायक यंत्री पर्यटन विभाग से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने कार्य को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि कैंटीलीवर ग्लास व्यू बन जाने से पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।

सस्पेंशन ब्रिज कार्य का किया निरीक्षण*
कलेक्टर ने अमरकंटक के भ्रमण के दौरान रामघाट में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के “प्रसाद योजना” के अंतर्गत निर्माणाधीन सस्पेंशन ब्रिज कार्य का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि ब्रिज बन जाने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा दोनों तट जुड़ जाएंगे। जिससे पर्यटकों को एक तट से दूसरे तट जाने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा वह आसानी से ब्रिज के माध्यम से जा सकेंगे। इस दौरान कलेक्टर ने सस्पेंशन ब्रिज के बारीकियां के संबंध में अधिकारी से जानकारी प्राप्त की।
गार्डन में पर्यटक शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण प्राप्त कर सके।
कलेक्टर श्री आशीष वशिष् ने “प्रसाद योजना” के अंतर्गत निर्माणाधीन गार्डन का निरीक्षण कर कलेक्टर ने गार्डन में बेंच, पाथवे, पेड़ पौधे, घास, लैंडस्कैपिंग लाइटिंग इत्यादि के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने गार्डन परिसर का निरीक्षण करते हुए वाहन पार्किंग व्यवस्था के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि गार्डन को पर्यटन की दृष्टि से निर्माण किया जाए जहां लोग शुद्ध एवं स्वच्छ वातावरण प्राप्त कर सके।
*अमृत वाटिका का किया निरीक्षण*
कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने अमृत वाटिका में लगाए गए पेड़ पौधे के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा वाटिका में फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए।
*एचटीपी प्लांट का किया निरीक्षण*

कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने अमरकंटक भ्रमण के दौरान एचटीपी प्लांट का निरीक्षण कर एचटीपी प्लांट के संचालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर कलेक्टर को बताया गया कि अमरकंटक में सुविधा घरों से निकलने वाले पानी को एचटीपी प्लांट के माध्यम से शुद्ध किया जाता है और इसका पानी नर्सरी में प्रयोग किया जाता है। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा, सहायक यंत्री पर्यटन विभाग श्री सोमपाल लोधी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।