तीस ग्रामों के जल बहिनियों को दिया गया पुनरावर्ती प्रशिक्षण

0

मोहम्मद शाकिब खान मुख्य संवाददाता गौरेला

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 10 अप्रैल 2026/ग्रामीणों को शुध्द पेयजल सुनिश्चित कराने के उददेश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकि विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जल बहिनियों को कौशल ज्ञान और सुरक्षा मानकों के संबंध में लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज सदभावना भवन मरवाही में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा उन्हें जल गुणवत्ता के सभी पैमाने पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा जल जनित बीमारियों के दुष्प्रभाव एवं रोकथाम के बारे में बताया गया। उन्हें जलस्त्रोतों का जलगुणवत्ता परीक्षण, जल संरक्षण एवं जल के समुचित उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर जल गुणवत्ता पंजी संधारित करने और विभागीय साइट पर एंट्री करने का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बंधौरी, पोंड़ी, चंगेरी, मालाडांड, परासी, धनौरा, मगुरदा, लिटियासिराई, मड़वाही, घीनौची, डांडिया, कछार, बगरार, चनाडोंगरी, झिरियाटोला, टिकठी, तेंदुमुढ़ा, घुम्माटोला, बाहरीझोरकी, करहनिया, उषाढ़, कटरा, बेलझिरिया, बरौर, गनिया, करसिवा, मरवाही, लोहारी, कुम्हारी एवं माड़ाकोट ग्राम की जल बहिनियां शामिल थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *