निगम करदाताओं को राहत बकाया करों पर पेनाल्टी में छूट अब 31 मार्च तक

0

निगम करदाताओं को राहत बकाया करों पर पेनाल्टी में छूट अब 31 मार्च तक
कटनी।। नगर निगम क्षेत्र के करदाताओं के लिए राहत भरी खबर है। मध्य प्रदेश शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर निगम के बकाया करों पर लगने वाले अधिभार पेनाल्टी में दी जा रही छूट की अवधि को बढ़ाकर अब 31 मार्च 2026 तक कर दिया गया है। यह छूट नेशनल लोक अदालत की तर्ज पर प्रदान की जा रही है, जिसके अंतर्गत नागरिक अपने बकाया संपत्ति कर एवं जलकर का भुगतान निर्धारित समयसीमा के भीतर कर अधिभार में विशेष राहत का लाभ ले सकते हैं। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और 31 मार्च से पहले अपने बकाया करों का भुगतान कर दें। इससे जहां उन्हें अतिरिक्त आर्थिक भार से राहत मिलेगी, वहीं नगर के विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *