समय-सीमा बैठक में योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा

0

समय-सीमा बैठक में योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा
कटनी। नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में नगर निगम के माध्यम से संचालित शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तय समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 19 मार्च से शुरू होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान की तैयारियों को लेकर विशेष जोर देते हुए नदियों व तालाबों की सफाई, सार्वजनिक कुओं के जीर्णोद्धार और रिचार्ज वाटर पिट निर्माण की कार्रवाई तेज करने को कहा। बैठक में निगमायुक्त ने अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने, लंबित प्रकरणों में एफआईआर दर्ज करने तथा वार्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। साथ ही गर्मी को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक प्याऊ शुरू करने की व्यवस्था करने के लिए जलप्रदाय विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने संकल्प से समाधान अभियान के तहत लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने, प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने को कहा। इसके अलावा आंगनबाड़ी भवन निर्माण, ई-लाइब्रेरी कार्य पूर्ण करने, स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी, राजस्व वसूली बढ़ाने और शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed