शिक्षा शोध समिति द्वारा दिगम्बर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की जाएगी विज्ञान प्रदर्शनी

0

शिक्षा शोध समिति द्वारा दिगम्बर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की जाएगी विज्ञान प्रदर्शनी

कटनी॥ वैज्ञानिक चेतना को जगाने वाली संस्था शिक्षा शोध समिति द्वारा जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन स्थानीय दिगम्बर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में करेगी। 19 एवं 20 नवंबर को दो दिवसीय विज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस प्रदर्शनी में जिले एवं नगर के विभिन्न विद्यालयों के नन्हें वैज्ञानिक अपनी सृजन क्षमता से साक्षात्कार कराने का प्रयास करेंगे। इसमें विद्यालय एवं अविभावकों से बच्चों को प्रदर्शन में भेजने कहा गया है। यह बात समिति अध्यक्ष मुकेश चंदेरिया ने गत रविवार को प्रेसवार्ता में कहीं। बताया कि विशिष्ट अतिथि गौतमी राव कोंडेकर रहेंगे। इन्होंने बाल्यकाल में प्रदर्शनी में भाग लेकर और प्रदर्शनी से प्रेरणा प्राप्त कर रिसर्च को अपना लक्ष्य बना लिया। इस दौरान आयोजन समिति से सलाहकार सीमा जैन, अध्यक्ष मुकेश चंदेरिया, उपाध्यक्ष दीपिका शर्मा एवं संजीव चंदेरिया, सचिव रजत जैन, कोषाध्यक्ष महावीर तोमर, प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह ठाकुर, सह सचिव नमिता विश्वकर्मा, मनोज बाझल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed