विज्ञान संकाय की प्रॉब्लम बेस्ड लर्निंग पर हुई बैठक

0

शहडोल। पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में प्रॉब्लम देश प्लानिंग पर विज्ञान संकाय के सभी शिक्षकों के साथ
छात्रों में तर्कसंगत सोच विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें कुलपति
प्रोफेसर राम शंकर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ आने वाले सत्र में एक कोर्स में पाठ्यक्रम का एक विषय प्रॉब्लम बेस्ट
लर्निंग पर आधारित रहेगा। इसके लिए सभी शिक्षकों को अपने विषय पर पी. पी. टी.तैयार कर और आधुनिक साधनों
का प्रयोग करके छात्रों को प्रॉब्लम बेस्ड लर्निंग की शिक्षा प्रदान की जाएगी। जिससे शिक्षा छात्रों में तर्क संगत सोच
विकसित करने का माध्यम बनेगी अंतर अनुशासननीय विषयों के चयन के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा
और स्वयं पोर्टल से ओपन इलेक्टिव पाठ्यक्रमों का छात्र चयन कर सकेंगे।
यह विश्वविद्यालय में प्रयोग होने वाला एक अत्याधुनिक शिक्षा का माध्यम होगा, जिससे विश्व विद्यालय की
शिक्षा गुणवत्ता का विकास संभव हो सकेगा और सभी छात्र तर्कसंगत बुद्धि के साथ प्रॉब्लम बेस्ड लर्निंग एजुकेशन
का लाभ ले सकेंगे। गौरतलब है की विश्वविद्यालय में नवाचार को लेकर कुलपति प्रभावी रूप से नित्य नए प्रयोगों को
आत्मसात करके, विश्वविद्यालय के चहुमुखी विकास के लिए सतत- प्रयत्न शील है। शिक्षा में कई ऐसे नवाचार का
प्रयोग किया जा रहा है, जिससे शिक्षक और छात्रों में उत्साह का वातावरण है और शिक्षा को प्रयोग में लाकर
विश्वविद्यालय के परिसर कल्चर को विकसित किया जा रहा है। उक्त बैठक में कुलसचिव प्रोफ़ेसर आशीष तिवारी
,प्रोफ़ेसर के. कुमार प्रोफेसर प्रमोद पांडे ,प्रोफ़ेसर महेन्द्र किशोर भटनागर, प्रोफ़ेसर रावत प्रोफेसर संगीता मसीह,
प्रोफेसर राधा सिंह ,प्रोफेसर प्रवीण शर्मा ,एवं विश्व विद्यालय के समस्त विज्ञान विषय के प्राध्यापक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed