शिवराज सरकार को हिलाने में लगे है शहडोल एसपी : तोगडिय़ा
कार्यकर्ता सम्मेलन में गिनाये हिन्दू राष्ट्र के 10 सूत्रीय कार्यक्रम
यूक्रेन मामले में कहा : मेडिकल की पढ़ाई का खर्चा सीमित करें सरकार
शहडोल। शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यक्रम में पहुंचे प्रवीण तोगडिय़ा ने गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में हिन्दू हित की बातें कहीं और 10 सूत्रीय कार्यक्रम को लेकर शंखनाद किया, मंच से ही नारे लगवाये और कहा कि यूक्रेन के कैंपस में फंसे भारतीय विद्यार्थियों को सुरक्षित वापस लेकर आएंं। उन्होंने कहा कि सरकार पौलेंड, हंगरी, रोमानिया के देशों से बस किराए पर लेकर यूक्रेन के अंदर जाए और कैंपस में फंसे भारतीय विद्यार्थियों को सुरक्षित वापस लेकर आए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार को रूस सरकार से भी बातचीत करनी चाहिए।
दो करोड़ युवाओं को तैयार किया जा रहा है, जो हिंदुत्व की रक्षा के लिए काम करेंगे। भारत में कहीं पर भी किसी भी हिंदू के लिए हम मदद करने आगे आएंगे। किसी भी गरीब हिंदू की उपचार के बिना मृत्यु नहीं होगी। कोई भी हिंदू भूखा नहीं सोएगा। इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद हेल्पलाइन भी प्रारंभ की गई है। इसके अलावा इंडिया हेल्पलाइन एक मु_ी अनाज, किड्स अहेड जैसी हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। यह बात अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय़ा ने शुक्रवार को आयोजित आमसभा में कही, इसके बाद उन्होंने प्रेसवार्ता को भी संबोधित किया।
आमसभा को संबोधित करते हुए श्री तोगडिय़ा ने कहा कि देश में हम वीर हिंदू, विजेता हिंदू अभियान के तहत काम कर रहे हैं, ताकि अखंड भारत संकल्प पूरा हो सके। पहले पूरी दुनिया में हिंदुओं का अस्तित्व था। तब दुनिया में ना तो मुसलमान थे और ना ही ईसाई। पूरा यूरोप, अरब, अफगानिस्तान जैसे देशों में हिंदू रहा करता था। आज के समय में इन देशों में हिंदू नहीं है। जो वहां हुआ है वह भारत में भी होने लगा है। 70 साल पहले पाकिस्तान से हिंदू को घर से भगाकर उनकी संपत्ति छीन कर उनको बेघर कर दिया गया था। इसके बाद एक बार फिर से ऐसी ही घटना कश्मीर में दोहराई गई थी। जिहादियों ने यहां से भी हिंदुओं को भगा दिया था। उन्होंने कहा कि हमेशा से हमारे ऊपर हमले किए गए और तरह-तरह से तोड़ा गया। अब हमें वीर हिंदू, विजेता हिंदू बनना है ताकि हिंदुत्व जीवित रह सके। हम हिंदुत्व के लिए हर तरह का त्याग करने के लिए तैयार हैं।
प्रवीण तोगडिय़ा ने कहा कि देश के 18 हजार विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हुए हैं जिन्हें बचाना सरकार की जिम्मेदारी है। दो भारतीय छात्र युद्ध में मारे जा चुके हैं। शुक्रवार को एक भारतीय विद्यार्थी को दो गोली लगी हुई है, वह घायल है ऐसे में सरकार को जल्द बचाव के लिए कदम उठाना होगा। उनके अनुसार जो छात्र वहां रहकर मेडिकल की शिक्षा ले रहे थे अब यूक्रेन में युद्व की वजह से उनकी पढ़ाई पूरी नहीं हो पाएगी, ऐसे में सरकार को मेडिकल कालेजों में उनके लिए व्यवस्था करनी चाहिए।