हैंड हेल्ड टर्मिनल डिवाइस से लैस हुए शहडोल के टीटीई
बिलासपुर मंडल के चार
स्टेशनों में प्रारम्भ हुई
डिजिटल जाँच
अब टीटीई नहीं कर पाएंगे
मनमानी
(शिरीष नंदन श्रीवास्तव)
शहडोल। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के शहडोल स्टेशन में कार्यरत मुख्य टिकट निरीक्षक ए. के. मोहंती ने हैंड हेल्ड टर्मिनल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों को ट्रेन में सफर के लिए बर्थ को लेकर अब टीटीई के सामने गिड़गिड़ाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के ट्रेनों में चलने वाले टीटीई अब हैंड हेल्ड मशीन अपने पास रखेंगे, इससे खाली सीटों का ब्योरा आसानी से देखा जा सकेगा। जिसका सबसे बड़ा फायदा काउंटर से लेने रिजर्वेशन टिकट जिनका वेटिंग हो, साथ आरएसी टिकट वाले यात्रियों को अपने टिकट कि वास्तविक स्थिति का पता तुरंत चल पायेगा। शहडोल से गुजरने ट्रेनों ने टीटीई के पास आप इस डिवाइस को देख सकते हैं और इसके बारे जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
टीटीई होंगे पेपरलेस
श्री मोहंती ने बताया कि अब यात्रियों को हैंड हेल्ड टर्मिनल के जरिए सीट खाली होने पर गाड़ी में ही आरक्षण की सुविधा मिल पायेगी, यानी अगर ट्रेन में सीट खाली है तो आपको सीट तुरंत मिल जाएगी। इतना ही नहीं अब सीटें खाली होने पर टीटीई मनमानी नहीं कर सकेंगे, क्योंकि ब्योरा ऑनलाइन रहेगा और आपके मोबाइल के माध्यम से आप इसे अपडेट भी कर सकते हैं। इसमें आरक्षण कराने वाले सभी यात्रियों का डेटा उपलब्ध रहेगा। यह डिवाइस चार्टिंग पॉइंट के आधार पर कार्य करेगी। ट्रेन में टिकट चेक करने वाले प्रत्येक टीटीई को एक निश्चित बोगी में यात्रा करने वाले यात्रियों का सम्पूर्ण ब्यौरा चेक करना पड़ता है। ऐसे में यदि उस टीटीई के पास पूर्व टीटीई के छोड़े हुए या बिना टिकट चेक किये यात्री भी मिलते ह तो इस डिवाइस के माध्यम से सभी उन सभी यात्रियों के टिकट चेक करने पड़ेंगे, जो ट्रेन में कही से भी बैठे हो और जिनके टिकट चेक नहीं हुए हो क्योंकि टीटीई के चार्टिग पॉइंट सभी बिना टिकट चेक हुए यात्रियों का ब्यौरा भी दिखाई देगा। इलेक्ट्रॉनिक मशीन के उपयोग के कारण अब पेपरलेस काम होगा कागज की भी बचत होगी और समय भी बचेगा।नहीं चलेगी टीटीई की मनमानी
भारतीय रेल के लिए ये मशीन काफी मददगार साबित होगी। इसके साथ ही वेटिंग लिस्ट वाले यात्री या फिर कैंसिल मोड वाले यात्रियों के बारे में भी एचएचटी डिजिटल डिवाइस के जरिए जानकारी मिलेगी। अगर यात्री अपना पीएनआर नंबर किसी तरह से भूल भी गए हो, तो यात्री के नाम से भी सफर को लेकर यात्रियों की डिटेल्स उपलब्ध होगी। ये मशीन ट्रेन यात्री आरक्षण सिस्टम के मेन सर्वर से जुड़ी रहती है। जिसका बाकायदा रिकॉर्ड रखा जाता है। ट्रेनों में लगातार टीटीई की मनमानी और सीटों को बेच देने की घटना पर इस मशीन के जरिए लगाम लगाई जा सकती है। अभी भी काफी ट्रेनों में टीटीई चार्ट लेकर टिकट की चेकिंग करते हैं। जिस बर्थ पर यात्री नहीं पहुंच पता था, उसे मार्क कर वेटिंग या आरएसी को वाले को दी जाती है, लेकिन इसमें सीट अलोटिंग टीटीई पर निर्भर करता है। क्योकि कई मामले ऐसे आये हैं, जिसमें टीटीई कंफर्म सीट करने करने के नाम पर सौदेबाजी कर लेते हैं।
अभी चार स्टेशनों में मिलेगी सुविधा
श्री मोहंती ने बताया कि हैंड हेल्ड टर्मिनल डिवाइस कि सुविधा अभी दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के चार स्टेशनों में प्रारम्भ की गयी है, जिनमें इन चार स्टेशनों के टिकट निरीक्षकों यह शहडोल, अंबिकापुर, रायगढ़ और बिलासपुर स्टेशन शामिल हैं। आगे आने वाले दिनों में यह सुविधा बिलासपुर मंडल के सभी स्टेशनों में लागू की जाएगी। जिसका लाभ मंडल के अधीन यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को मिल पायेगी।