शर्म : गरीबो के लिए 5रुपए में भोजन देने वाले साँझी रसोई पर चोरो का धावा
सांझी रसोई में चोरों का धावा नगद समेत चावल की बोरिया उठा ले गए चोर-
शहडोल- समाज के लिए समर्पित युवाओं का समूह सांझी रसोई में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया और नगद रुपए समेत कई बोरी चावल पार कर दिए। सांझी रसोई के अहम सदस्य रमित सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों द्वारा दिए जा रहे पांच-पांच रुपए चंदा की राशि तकरीबन पंद्रह से 20 हज़ार थी जिस पर चोरों ने अपना हाथ साफ कर लिया।

घटना रविवार की दरमियानी रात की मानी जा रही है।
वही समाज के गरीब लोगों का पेट भर रहे सामाजिक संस्थान पर चोरी अपने आप में बड़ी घटना मानी जा रही है।
हालांकि पुलिस को इस बड़ी घटना की जानकारी दे दी गई है साथी आसपास के सी सी टीवी फुटेज के माध्यम से चोरों का पता लगाना पुलिस के लिए आसान हो सकता है।