लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ा खोली दुकान
Amrendra pandey
जैतपुर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत कोल्हुआ में रविवार को पूरे प्रदेश में लॉकडाउन होने के बाद भी यहां शासकीय उचित मूल्य की दुकान खोली गई, यही नहीं दुकान में सैकड़ों ग्रामीण राशन लेने के लिए पहुंच गये, जिनके पास मॉस्क तक नहीं था, यही नहीं सोशल डिस्टेंस की भी खुलकर धज्जियां उड़ाई गई।
ऊपर से आदेश का बहाना
राशन दुकान का संचालन कर रहे सेल्स मैन देवेन्द्र पयासी ने बताया कि उसे मुनीलाल साहू नामक प्रबंधक द्वारा आज राशन दुकान खोलने के आदेश दिये गये थे, गौरतलब है कि मुख्यालय सहित प्रदेश की हर पंचायत व शासकीय कार्यालयों में ताला लटका रहा और पंचायत के ग्रामीणों के स्वास्थ्य की परवाह किये बिना दुकान का संचालन कर रहे कथित सेल्स मैन और प्रबंधक ने ग्रामीणों को कोरोना काल में जानबूझकर लापरवाही में झोंख दिया।