मानपुर। नगर के प्रतिष्ठित द्विवेदी परिवार के इन्जीनियर स्व.राम अनुग्रह द्विवेदी के होनहार कनिष्ठ पुत्र और नगर के वरिष्ठ कांग्रेसी व समाजसेवी ओ.पी. द्विवेदी के अनुज भ्राता, इंजीनियर प्रकाश द्विवेदी जो सहायक महाप्रबंधक (सिविल) भारतीय स्टेट बैंक के प्रधान कार्यालय मुम्बई मे पदस्थ थे,विगत दिनों श्री द्विवेदी की पदोन्नती उपमहाप्रबंधक एवं मुख्य अभियंता के पद पर हुई है एवं एसबीआई कॉरपोरेट केंद्र नारीमन पॉइंट मुम्बई में पदस्थापना हुई है। निश्चित ही यह पद किसी भी बैंकर्स का सपना होता है।

इस अवसर पर उनके जेष्ट भ्राता इंजी.दिव्य प्रकाश द्विवेदी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा की, अपने उत्तम और कुशल कार्य व्यवहार, तथा योग्यता से इंजी. श्री द्विवेदी सदैव आगे बढते रहे हैं, आज भारतीय स्टेट बैंक मे टेक्निकल विंग, देश के सर्वोच्च पद डी.जी.एम एवं मुख्य अभियंता के पद पर आसीन होने से हम सब और हमारा परिवार समाज, गाँव, जिला, संभाग प्रदेश तथा ईष्ट मित्र भी गौरवान्वित हुए हैं। मेरे छोटे भाई सदैव एक आदर्श के रूप मे रहे हैं।

जब दूरभाष पर श्री द्विवेदी से बात हुई, तो उन्होंने बड़े ही विनम्रता पूर्वक मुस्कान बिखेरते हुऐ कहा की, यह मेरे स्वर्गीय पिता व मेरी माता जी की प्रेरणा व आशीर्वाद से हुआ है, ईश्वर, मेरे पूर्वज, मेरे भाई और मेरा परिवार व मेरे मित्र सर्वदा मेरी ताकत रहे हैं, मैं आप सभी का शुक्रगुजार हूँ, उन्होंने युवाओं को सफलता के लिए कड़ा परिश्रम, मेहनत लगन के साथ सदैव इमानदारी को अपना मूलमंत्र बताया, उन्होने कहा लाख डिग्री ले लीजिये, अगर आप मे स्वास्थ और संस्कार नहीं है, तो वह डिग्री केवल कागज का टुकडा मात्र है।

श्री द्विवेदी विद्यार्थी जीवन से ही खेल और गायन के प्रति गहरा लगाव रखते थे। आज भी श्री द्विवेदी गायन मे अपना विशेष मुकाम रखते हैं और खेलों मे नियमित अभ्यास  करते हैं। प्रमोशन की खबर जैसे ही उनके गृहग्राम मानपुर मे आई, उनकी वृद्ध माता जी ने अपने सभी परिजनो को बडे भावुक व प्रसन्न मन से अपने हाथों से मिष्ठान वितरित कर, अपनी खुशी का इजहार कर, बधाई आशीर्वाद प्रेषित किया। साथ ही नगर मे परिजनो व इष्ट मित्रों ने दूरभाष व सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी व बधाई प्रेषित की है।

मुख्य रूप से श्री राम शिव द्विवेदी, गंगा शरण द्विवेदी, डा.गोपाल शरण द्विवेदी, डा.अशोक द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, अनिल द्विवेदी, अभय द्विवेदी, अखिलेश द्विवेदी, नीरज द्विवेदी, अमरजीत द्विवेदी, त्रिवेणी शरण द्विवेदी, संजय त्रिपाठी, आशु त्रिपाठी, राहुल द्विवेदी, शंकर खण्डेलवाल, प्रवीण गुप्ता, विकास गुप्ता, मैथली गुप्ता, अजय पाठक, राजू गुप्ता, राजेश सिंह, रावेन्द्र यादव, अरविंद श्रीवास्तव, विकस सोनी, बाबूराम सोनी, रामचन्द्र कुशवाहा, सत्य प्रकाश सेन आदि अनेक परिजनों मित्रों ने अपनी बधाई शुभकामनाए सम्प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed