लोक सेवा आयोग की परीक्षा में छात्रों के समान हुआ चोरी
शिक्षक और कर्मचारियों की मिलीभगत
शहडोल। कोयलांचल क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा नेता अरविंद साहनी एडवोकेट ने बताया की 17 दिसंबर को संपूर्ण मध्य प्रदेश में लोक सेवा आयोग की परीक्षा थी, जिसमें उनके बेटे अभिषेक कुमार जो कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट होकर वहीं सिविल सर्विसेज की तैयारी करते हैं, उनका परीक्षा केंद्र एक्सीलेंस शासकीय विद्यालय अनूपपुर था, जहां परीक्षा की प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे के पूर्व सभी छात्रों के समान एक हाल में रखे जा रहे थे, जिसके प्रभारी सत्यनारायण तिवारी और एक कर्मचारी राहुल नाम का व्यक्ति था परीक्षा समाप्त होने के बाद उनके बेटे अभिषेक का जैकेट और घड़ी इन लोगों के द्वारा गायब कर दिया गया था, जब उनके द्वारा शिकायत की धमकी दी गई तो, उन्होंने जैकेट लगभग दे दिया। किंतु सोनाटा कीमत 3000 की घड़ी, उक्त दोनों कर्मचारी ने मिलकर गायब कर दिया। इस संबंध में वहां के प्रिंसिपल और परीक्षा प्रभारी से जब छात्रा ने शिकायत की तो, उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया और लापरवाही और उदासीनता दिखाई। ऐसे कई छात्रों के साथ किया गया है, उक्त विद्यालय जहां पर आज वर्षों से प्रदेश की विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाएं होती हैं और इस तरह की चोरी जैसी घटना को अंजाम दिया जाना और उसे पर लापरवाही किया जाना चिंता का विषय है। ऐसे लोग सरकार की भी साख खराब कर रहे हैं, जिसकी शिकायत मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव के साथ अनूपपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से छात्रद्वारा की गई है और इसकी जांच की मांग कर ऐसे लोगों को खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई है, ताकि भविष्य में अन्य छात्रों के साथ इस तरह चोरी या घपला बाजी की घटना को अंजाम न दिया जा सके। वरिष्ठ अधिवक्ता साहनी ने कहा कि अगर इस पर जांच शीघ्र नहीं की गई तो वह इस मुद्दे को मुख्यमंत्री तक ले जाएंगे या भाजपा संगठन इनके खिलाफ कार्रवाई करने को बाध्य होगा, इसलिए इनके खिलाफ तत्काल जांच की जाए।