सिंहपुर में पहली बार रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट, 32 टीमें लेंगी भाग

0

सुधीर यादव – 9407070722 

शहडोल! जिले के सिंहपुर क्षेत्र में आजाद क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में पहली बार रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ आज दिनांक 01 अप्रैल से होगा, जबकि समापन 15 अप्रैल को निर्धारित किया गया है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

इस टूर्नामेंट में आसपास की ग्राम पंचायतों की कुल 32 टीमें भाग लेंगी, जिससे प्रतियोगिता और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। आयोजकों के अनुसार, रात्रिकालीन व्यवस्था के तहत मैचों का आयोजन किया जाएगा, जिससे दर्शकों को भी विशेष अनुभव मिलेगा।

आयोजन समिति में दीपेश तिवारी (मोटी) मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सिंहपुर, सुरेन्द्र पाण्डेय, प्रकाश तिवारी, मोहम्मद असरफ, सचिन तिवारी, मोहम्मद इबरार, भरत शर्मा सहित कई युवा सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंहपुर में इस तरह का आयोजन पहली बार हो रहा है, जिससे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed